Sunday, 15 November 2015

7 तरह की महिलाएं, जो पुरुषों को पसंद हैं...

पुरुष कुछ निश्चित तरह की महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं और बाकी अन्य तरह की महिलाओं की उपेक्षा करना ही बेहतर समझते हैं। ऐसा करना उनके स्वभाव का हिस्सा होता है। जैसा कि हर मामले में होता है, इसके भी अपवाद हो सकते हैं। हम बता रहे हैं आपको ऐसी महिलाओं के बारे में, जिन्हें पुरुष सर्वाधिक पसंद करते हैं।

hindi4sexstory image



1. बचकाने स्वभाव वाली महिलाएं : दुनिया में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कि बचकाने स्वभाव वाली महिलाओं को पसंद करते हैं। इन्हें कुछ हद की कमअक्ल भी मान सकते हैं, लेकिन पुरुष उनके इन गुणों की प्रशंसा करते हैं कि वे खुशमिजाज होती हैं, मजाकिया होती हैं और ये ऐसे लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो नीरस या तनावपूर्ण जीवन में भी खुशियां बिखेर सकती हैं। लेकिन, पुरुष कभी-कभी इनसे भी जिम्मेदारी और चतुराई भरा व्यवहार या कार्य चाहते हैं।
2. रहस्यमय महिलाएं : हम कह सकते हैं कि सभी पुरुष एक महिला में थोड़ी बहुत रहस्यात्मकता पसंद करते हैं और अगर यह बात तनिक अधिक भी हो जाती है तो वे ज्यादा गौर नहीं करते हैं। कारण? ज्यादातर पुरुष चाहते हैं कि महिलाएं एक हद तक रहस्य के आवरण (पर्दे) में ही रहें। पुरुष यह भी चाहते हैं कि अपने बारे में रहस्यों से पर्दा उठाने का काम महिलाएं खुद ही करें। इसलिए बेहतर होगा अगर महिलाएं अपने जीवन का थोड़ा बहुत भाग रहस्यमय ही बनाए रखें क्योंकि इससे आपके रिश्ते रोचक और चटपटे बने रह सकते हैं।
3. सेक्स ‍एडिक्ट : आप मुझे किसी ऐसे आदमी के बारे में बताएं जो किसी ऐसी महिला के बारे में उत्सुकता ना रखता हो, जो सेक्स एडिक्ट हो। यह उनके बुनियादी स्वभाव में शामिल होता है, ले‍‍‍‍‍क‍िन इससे यह गारंटी नहीं दी जा सकती है कि कोई भी आदमी ऐसी महिला से विवाह करना चाहेगा या फिर उसके साथ कोई गंभीर रिश्ता कायम करने के बारे में सोचेगा।महिलाओं को कहा जा सकता है कि इस तरह की खूबी को केवल समय-समय पर ही अपनाएं या फिर तभी जब आप अपने किसी खास व्यक्ति के साथ अकेले में हों। कहना गलत ना होगा कि आपकी यह खूबी उसे प्रेरित कर सकती है।
4.अक्षत कुमारियां : बहुत सारे लोग एक महिला की पवित्रता को ‍लेकर भी आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन आज कल के समय में इस प्रकार की महिलाओं या लड़कियों को पाना बहुत कठिन काम है। अगर आप इस तरह की हैं तो कृपया शर्मिंदा ना हों।
इससे भी बड़ी बात यह है कि शर्माना या सेक्स के बारे में कोई जानकारी न होने को दर्शाने से बहुत सारे लोग आपके दीवाने हो सकते हैं। बहुत सारे लोग तो आपको ‍इसकी शिक्षा देने के लिए शिक्षक बनने को भी तैयार हो सकते हैं और अंत में आपको ही तय करना है कि आपको यह शिक्षा किससे हासिल करनी है।
5.द एक्शन वूमन : बहुत सारे पुरुषों को मर्दानगी दिखाने में समर्थ महिलाएं अच्छी लगती हैं। लारा क्रॉफ्‍ट जैसी महिलाएं जो कि लारा क्रॉफ्‍ट टूम रैडर काल्पनिक चरित्रों के करीब होती हैं। उल्लेखनीय है कि टूम रैडर एक टीवी धारावाहिक है जिसकी नायिका हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री एंजेलीना जोली हैं।पुरुष ऐसी एक्शन महिलाओं को बुद्धिमान, खूबसूरत और एथले‍ट‍िक रूप में भी देखना पसंद करते हैं। आजकल इतनी साहसिक महिलाओं का मिलना असल में मुश्किल है, इसलिए उदाहरण के लिए अगर आप साइकिल या कोई दोपहिया वाहन चलाना जानती हैं तो भी आपके प्रशंसकों की एक फौज खड़ी हो सकती है। लेकिन अगर आप घुड़सवारी जानती हैं, अपनी बिल्ली को पेड़ से नीचे उतार सकती हों या कोई खिलाड़ी हों तो भी पुरुष ऐसी महिलाओं को काफी सेक्सी समझते हैं।
6. बिगड़ैल किस्म की महिलाएं : कुछ पुरुष ऐसी महिलाओं को भी पसंद करते हैं जोकि बिगड़ैल दिखती हैं या फिर अपने को बिगाड़ने का मजा लेना चाहती हैं। इसे अतिशयोक्ति ना समझें क्योंकि बिगड़े होने के भी दो चेहरे हो सकते हैं। आप रात को बिस्तर में खुद के बिगड़ने का आनंद ले सकती हैं, अपने लिए एक नया बैग खरीद सकती हैं या फिर अपना पैसा या दूसरे का पैसा जूते खरीदने पर बिगाड़ सकती हैं। हालांकि यह बात और है कि यह बात बहुत से मर्दों को आकर्षक ना लगे।
7. आत्मविश्वासी महिला : एक आदमी की आंखों में उस ‍महिला से ज्यादा और कोई सेक्सीनहीं हो सकती है जो कि अपनी खूबियों को भलीभांत‍ि जानती, पहचानती हो। उसे अपने शरीर की देखभाल अच्छी तरह से करनी आती हो, उसे पता हो कि वह क्या चाहती है और इन सभी बातों के अलावा उसका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए एक सफल करियर भी हो।
लेकिन, कभी-कभी आपको भी अपने साथी की मदद के लिए कहना पड़ सकता है और अगर आप ऐसा करती हैं कि एक पुरुष की नजरों में आपकी कीमत और भी बढ़ जाएगी। इससे उसका आत्म सम्मान बढ़ेगा और जब उसे आपकी मदद की

No comments: